महाकालेश्वर मंदिर परिसर में डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाली दो महिला सुरक्षाकर्मी बर्खास्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Dec 2022 10:11 PM
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाली दो महिला सुरक्षाकर्मी बर्खास्त
ऑडियो सुनें

उज्जैन. उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर की दो महिला सुरक्षार्किमयों को ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो क्लिप पोस्ट करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंदिर के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षार्किमयों को निर्देश दिया गया है कि वे मंदिर में ड्यूटी के दौरान केवल कीपैड वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें न कि स्मार्टफोन का.

मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि एक निजी एजेंसी द्वारा नियुक्त दो महिला सुरक्षार्किमयों की सेवाएं रविवार को सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आने के बाद समाप्त कर दी गई. उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में 390 कर्मी लगे हुए हैं और वे तीन पालियों में काम करते हैं. महिलाओं सहित कम से कम 75 सुरक्षाकर्मी एक पाली में काम करते हैं. दोनों महिला र्किमयों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे पार्श्व में बज रहे बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu