सपा विधायक ने किया सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण, हुई कार्रवाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Dec 2022 01:40 PM
सपा विधायक ने किया सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण, हुई कार्रवाई
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान को विधानसभा की कार्यवाही का सबुक पर सीधा प्रसारण करने को लेकर सदन के अध्यक्ष सतीश महाना के कड़े रुख का सामना करना पड़ा है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने सोमवार को हुए रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोककर ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ किये जाने के खिलाफ सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन किया था।

इसी दौरान महाना ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि सदन के एक सदस्य ने कार्यवाही को फेसबुक पर ‘लाइव’ (सीधा प्रसारण) किया है। उन्होंने कहा कि यह सदन के नियमों के पूरी तरह खिलाफ है और वह इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। बाद में उन्होंने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया है। महाना ने प्रधान को पूरे सत्र के लिये सदन छोड़ने का निर्देश दिया, जिसके बाद सपा विधायक सदन से चले गये।

अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुर्निवचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कानून की अनदेखी कोई बहाना नहीं है। उन्होंने रियायत देते हुए कहा कि प्रधान को सदन से बाहर किए जाने की कार्रवाई सिर्फ एक दिन के लिये लागू रहेगी।

सपा सदस्यों द्वारा बहुत मान-मनौव्वल करने पर महाना ने प्रधान को मंगलवार अपराह्न एक बजे के बाद से सदन की कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत दे दी। भाषा अभिनव सलीम सिम्मी सिम्मी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav