व्यवसायी को बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख रुपये मांगने वाली यूट्यूबर नमरा कादिर गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Dec 2022 07:25 PM
व्यवसायी को बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख रुपये मांगने वाली यूट्यूबर नमरा कादिर गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम. दिल्ली की यूट्यूबर नमरा कादिर को एक निजी फर्म के मालिक को मोहपाश में फंसाकर कथित रूप से 80 लाख रुपये से अधिक की उगाही करने और उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि उसे सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि कादिर का पति और सह-आरोपी मनीष उर्फ ??विराट बेनीवाल फरार है, उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. कादिर (22) के वीडियो शेयंिरग प्लेटफॉर्म पर छह लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं.

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर निवासी दिनेश यादव (21) ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दंपति ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था. उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम जमानत रद्द होने के बाद ही 26 नवंबर को उनके खिलाफ सेक्टर-50 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार बाग के निवासी हैं.

सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार कहा, ‘‘कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कथित दबाव में पीड़ित से लिए गए पैसे और अन्य सामान की बरामदगी के लिए हमने उसे पुलिस रिमांड पर लिया है. उसके पति और सह-आरोपी मनीष उर्फ ??विराट बेनीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu