कांग्रेस नेता से चुटकी लेते हुए कहा कि शेखावत ने कहा, ‘नदी से नुकसान के बजाय आपको कांग्रेस की पराजय पर ध्यान देना चाहिए’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Dec 2022 06:37 PM
कांग्रेस नेता से चुटकी लेते हुए कहा कि शेखावत ने कहा, ‘नदी से नुकसान के बजाय आपको कांग्रेस की पराजय पर ध्यान देना चाहिए’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गुजरात में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें नदियों से नुकसान के बजाय अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में सोचना चाहिए.

जल शक्ति मंत्री शेखावत प्रश्नकाल में चौधरी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अपने लोकसभा क्षेत्र में नदी तटबंध के कटाव से होने वाले नुकसान के बारे में पूछा था. शेखावत ने कहा, ‘‘आपको नदी के तटबंध टूटने से हुए नुकसान के बजाय कांग्रेस की पराजय के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि नदी कटाव गंभीर समस्या है और इसके लिए अनेक कारक हैं. उन्होंने कहा कि एक वजह डूब क्षेत्र पर अतिक्रमण भी है. शेखावत ने कहा कि सरकार ने इस समस्या का सामना कर रहे विभिन्न राज्यों को पिछले कुछ साल में 1,282 करोड़ रुपये दिये हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu