ओडिशा उपचुनाव : बीजद ने पदमपुर सीट पर जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Dec 2022 07:23 PM
ओडिशा उपचुनाव : बीजद ने पदमपुर सीट पर जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 42,679 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.

बीजद उम्मीदवार ने मतगणना की शुरूआत से ही अपनी बढ़त बना ली थी. उन्हें 23वें दौर की मतगणना संपन्न होने के बाद 1,20,807 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 78,1287 वोट मिले हैं. बरिहा दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी हैं. विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu