भारत 16 नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया, इक्वाटोरियल गिनी प्रशासन से मिलकर काम कर रहा :सरकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Dec 2022 08:02 PM
भारत 16 नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया, इक्वाटोरियल गिनी प्रशासन से मिलकर काम कर रहा :सरकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह 16 भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया और इक्वाटोरियल गिनी के प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है. ये 16 नाविक अगस्त के महीने में हिरासत में लिए गए व्यावसायिक जहाज के चालक दल के सदस्य हैं. सूचनाओं के मुताबिक, भारतीय नाविक इक्वाटोरियल गिनी में हिरासत में हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि नाइजीरियाई पक्ष द्वारा 14 नवंबर को अदालत में दायर आरोपपत्र में नाविकों के खिलाफ तीन आरोप लगाए गए हैं जिनमें… षड्यंत्र करना, कानूनी तौर पर रोके जाने से बचना और कच्चे तेल का गैरकानूनी तरीके से निर्यात करना शामिल है. विदेश मंत्री इस संबंध में राज्यसभा में एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को जहाज एमटी हेरोइक इदुन को अगस्त से ही निरुद्ध करने की जानकारी है और वह इस मामले में इक्वाटोरियल गिनी और नाइजीरिया में स्थित अपने दूतावासों की मदद से संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. वे लोग ओएसएम शिंिपग कंपनी के संपर्क में भी हैं.’’ जयशंकर ने बताया कि करीब 26 नाविकों को हिरासत में लिया गया है जिनमें से 16 भारतीय हैं जबकि बाकी पोलैंड, फिलीपीन और श्रीलंका के हैं. विदेशमंत्री ने बताया, ‘‘अबुजा स्थित हमारा दूतावास जहाज एमटी हेरोइक इदुन पवर सवार हमारे सभी नाविकों को काउंसलर मदद उपलब्ध करा रहा है और उनकी जल्दी रिहाई के लिए काम कर रहा है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu