2014 के बाद से चोरी गई 228 कलाकृतियां वापस लाई गईं: संस्कृति मंत्रालय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Dec 2022 12:40 PM
2014 के बाद से चोरी गई 228 कलाकृतियां वापस लाई गईं: संस्कृति मंत्रालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 2014 से 220 से अधिक चोरी की गई कलाकृतियों को वापस लाया गया। संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए दी। संस्कृति मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘जब से भारत आजाद हुआ, तब से लेकर 2014 तक, केवल 13 चोरी की कलाकृतियां बरामद की गईं। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, 2014 के बाद से ऐसी 220 से अधिक कलाकृतियों को बरामद किया गया।’’

मंत्रालय ने इसके साथ एक पोस्टर भी साझा किया, जिसका शीर्षक ‘हमारी विरासत घर लाना’ (ंिब्रंिगग अवर हेरिटेज होम) है। दाईं ओर, यह उल्लेख किया गया है कि 2014 से ‘‘228 ऐसी कलाकृतियां वापस लाई गईं जो चोरी चली गई थीं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav