भारत जोड़ो यात्रा का आज 97वां दिन, राहुल गांधी ने आज की पदयात्रा जीनापुर से शुरू की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Dec 2022 02:54 PM
भारत जोड़ो यात्रा का आज 97वां दिन, राहुल गांधी ने आज की पदयात्रा जीनापुर से शुरू की…
ऑडियो सुनें

राजस्थान: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 97वां दिन है। राहुल गांधी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के साथ पैदल चल रहे है। आज की पदयात्रा जीनापुर से शुरू हुई है। बता दें कि कल तेजाजी महाराज मंदिर से पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी।

दूसरी बातचीत कोटा के किन्नर समाज के लोगों के साथ थी। उन लोगों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए 10 करोड़ का बजट जारी किया है। बजट का ये पैसा सही तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए।

साथ ही किन्नर समाज के उत्थान के लिए सरकार जो योजनाएं चलाती है, उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसारकिया जाए। वही कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया था कि – महिला जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav