मेंगलुरु ऑटोरिक्शा विस्फोट के आरोपी की सेहत में सुधार, NIA ने तेज की जांच

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Dec 2022 08:47 PM
मेंगलुरु ऑटोरिक्शा विस्फोट के आरोपी की सेहत में सुधार, NIA ने तेज की जांच
ऑडियो सुनें

मेंगलुरु. शहर में पिछले महीने एक ऑटोरिक्शा में हुए कूकर बम धमाके की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक से पूछताछ तेज कर दी है. धमाके में 45 प्रतिशत तक जले शारिक की सेहत में अब काफी सुधार है जबकि घायल ऑटोरिक्शा चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

पुलिस ने कहा कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने दक्षिण भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के बारे में संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने के लिए पूर्व में शारिक से लंबी पूछताछ की थी. पहले उसका बयान दर्ज कर चुके एनआईए अधिकारी अब आतंकी नेटवर्क और उनकी गतिविधियों की जड़ तक पहुंचने के उद्देश्य से जानकारी हासिल कर रहे हैं.

एक कम र्चिचत आतंकवादी संगठन, इस्लामिक रेसिस्टेंट काउंसिल (आईआरसी) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. उसने राज्य के एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार के खिलाफ भी धमकी जारी की है तथा एक और हमले की चेतावनी दी है. शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला शारिक (24) एक आॅटोरिक्शा में कूकर में एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) ले जा रहा था, तभी 19 नवंबर को मेंगलुरु के बाहरी इलाके में उसमें विस्फोट हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu