चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों की औचक तरीके से कोविड जांच की जाएगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 09:51 PM
चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों की औचक तरीके से कोविड जांच की जाएगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश के हवाई अड्डों पर चीन और अन्य देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के नमूने औचक(रैंडम) तरीके से लेकर कोविड-19 की जांच की जाएगी. दुनिया के कई हिस्सो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देजनर यह फैसला किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में देश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद यह कदम उठाया गया. एक सूत्र ने कहा, ‘‘चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए औचक तरीके से नमूने लिए जाएंगे.’’ सूत्रों ने कहा कि चीन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का कारण माने जा रहे ओमिक्रोन के बीएफ.7 प्रकार के भारत में अब तक तीन मामले मिले हैं.

चीन में कोविड का ताजा प्रकोप: भारतीय उद्योग जगत ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं

दुनिया यूक्रेन में युद्ध और मंदी के जोखिम से पहले ही जूझ रही थी कि इस बीच चीन में कोविड महामारी के ताजा प्रकोप ने सभी की ंिचता बढ़ा दी है. हालांकि, भारतीय उद्योग जगत ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है. भारतीय उद्योग जगत सावधानी बरतने के साथ ही इस बात को लेकर आशावादी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की जुझारू क्षमता किसी भी बड़े पैमाने के व्यवधान से बचने में उसकी मदद करेगा.

उद्योग निकाय फिक्की के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा ने कहा कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से सतर्कता बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी ‘छोटे और तेज’ व्यवधान का सामना करने की क्षमता भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत में है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ??है कि इन हालात में सरकार सर्वोपरि है और भारत में सरकार ने महामारी को शानदार तरीके से संभाला है.’’ उन्होंने पूरी दुनिया और खासतौर से चीन के लिए उम्मीद जताई कि ये मामले हल्के किस्म के होंगे और एक निश्चित ंिबदु से अधिक नुकसान नहीं होगा.

पांडा ने कहा कि जहां तक भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय उद्योग जगत का संबंध है, तो इनमें काफी जुझारूपन है. हालांकि, चीन से जुड़े क्षेत्रों को कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि चीन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और ‘‘अगर कोई व्यवधान होता है तो इसका असर तो होगा, लेकिन इस समय मैं अटकलबाजी करना पसंद नहीं करूंगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu