राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री औरगृह मंत्री ने सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत पर दुख जताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Dec 2022 06:10 PM
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री औरगृह मंत्री ने सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत पर दुख जताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 16 सैन्य कर्मियों की मौत पर दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुखी हूं . पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यर्किमयों की जान जाने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई गई है. शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के बहादुर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है. उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.’’

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu