रायपुर: नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का कांग्रेस भवन में जबरदस्त स्वागत…

रायपुर: प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ आई है, लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई प्रदेश प्रभारी का जबरदस्त स्वागत किया है।

कल रायपुर एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत गर्मजोशी के साथ नई प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। आज जब बैठक के सिलसिले में कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर के राजीव भवन पहुंची, तो वहां पर भी छत्तीसगढ़ी पारंपरिक अंदाज में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक अंदाज और पंथी नृत्य के जरिए जबरदस्त स्वागत किया गया। आज प्रभारी मैराथन बैठक लेंगी। प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के बाद ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक लेने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ साथ चुनावी रणनीति और सांगठनिक स्तर पर भी चर्चा होगी इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button