पुरी जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद स्कूली बच्चों की लगाई गयी अलग कतार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Dec 2022 06:03 PM
पुरी जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद स्कूली बच्चों की लगाई गयी अलग कतार
ऑडियो सुनें

पुरी. ओडिशा में पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में नौ छात्राओं के घायल होने के एक दिन बाद जिला प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग कतार लगाने का फैसला किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुरी के पुलिस अधीक्षक के वी सिंह ने कहा कि घायल हुईं नौ छात्राओं को आज दिन में एक अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी और वे मयूरभंज जिले में अपने घरों के लिए रवाना हो गयीं.

पहले खबरों में कहा गया था कि सोमवार रात को मंदिर परिसर में भगदड़ में छह छात्राएं घायल हो गयी थीं. सिंह ने कहा, ‘‘हमने र्सिदयों की छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की आवक के मद्देनजर आज से स्कूली बच्चों के लिए अलग कतार लगाना शुरू कर दिया है. इस समय अनेक स्कूली बच्चे पिकनिक के लिए पुरी आ रहे हैं और मंदिर दर्शन करने भी आ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि नयी कतार की व्यवस्था छुट्टियों के बाद नहीं रहेगी.

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मयूरभंज जिले में रासगोंिवदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के लड़के और लड़कियों का 70 सदस्यीय समूह क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया था. इनमें से नौ लड़कियां घायल हो गयीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं. मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu