जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Dec 2022 12:22 PM
जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत
ऑडियो सुनें

बनिहार/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को कोयले से चलने वाले हीटर से निकले धुएं से दम घुटने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बनिहाल तहसील के सुदूर चक नरवाह गांव की है। इसमें मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय नूरजहां और उसके बेटे जफ्फार अहमद (12) व बेटियों-शाहिजा बानो (8) तथा आसिया बानो (5) के रूप में की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav