तुनिषा शर्मा के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद’’ के पहलू को ध्यान में रखकर हो: भाजपा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Dec 2022 01:29 PM
तुनिषा शर्मा के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद’’ के पहलू को ध्यान में रखकर हो: भाजपा
ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अतुल भातखलकर ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद’’ के पहलू को ध्यान में रखकर किए जाने की बुधवार को मांग की। अभिनेत्री तुनिषा (21) ने गत शनिवार को टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मामले में उनके सह कलाकार शीजÞान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भातखलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पुलिस को लव जिहाद के पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करनी चाहिए।’’ ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम पुरुषों पर शादी का झांसा देकर ंिहदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने के लिए किया जाता है।

तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीजÞान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका ‘‘इस्तेमाल’’ किया।

तुनिषा ने टीवी धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्म में काम किया है। अपनी मृत्यु के समय तुनिषा धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूंिटग कर रही थीं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार अन्य राज्यों द्वारा ‘‘लव जिहाद’’ पर बनाए गए कानूनों पर गौर करेगी और उचित फैसला करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav