सीमा विवाद : बावनकुले ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के बयानों पर पटोले से जवाब मांगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Dec 2022 07:34 PM
सीमा विवाद : बावनकुले ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के बयानों पर पटोले से जवाब मांगा
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद पर कांग्रेस नेताओं से उनके कर्नाटक के पार्टी नेता डी के शिवकुमार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी. शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास सीमा मुद्दे पर राज्य के रुख पर आश्वासन प्राप्त करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा था.

यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेताओं से सीमा विवाद पर शिवकुमार के आक्रामक बयानों पर अपना रुख साफ करने को कहा. बावनकुले ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया और कहा कि यह ‘औंधे मुंह’गिरेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu