युवती कार में फंसकर घिसटती रही, सारी हड्डियां चकनाचूर, तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Jan 2023 04:03 PM
ऑडियो सुनें

जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी दौरान दिल्ली के सड़कों पर एक बेटी के साथ बेरहमी की जा रही थी। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी, इसके बाद युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसकर घिसटती रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।

युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। बाहरी दिल्ली इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना से सब सहम गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताई जा रही है।

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को राहगीर ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया।

तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस को एक और सूचना मिली, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस अपराध स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें ली गईं। साथ ही अपराध स्थल से साक्ष्य उठाए। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया और अवंतिका से कार को बरामद कर लिया।

पुलिस ने घटना के दौरान कार में सवार एक-एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार सुल्तानपुरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। रात 3.53 बजे गश्त के दौरान सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने इलाके में एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा था। जिसे उसने थाने भिजवा दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav