पालघर में नौकरी का झांसा देकर 11.25 लाख रुपये ठगे, एक गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Jan 2023 02:48 PM
ऑडियो सुनें

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में वर्क फ्रॉम होम का आॅनलाइन प्रस्ताव देकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 11.25 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी के ऐसे प्रस्ताव का विज्ञापन देखा था।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उसे एक आॅनलाइन मैसेंिजग सेवा पर एक ंिलक भेजकर उस पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे प्रस्तावित नौकरी और अच्छी आय के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया। विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित ने कई बार में कुल 11.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद जब उसे वादे के अनुसार नौकरी नहीं मिली तो उसने सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस थाने की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि रुपये एक बैंक खाते में भेजे गए हैं। पुलिस ने खाता धारक अशोक कुमार रामसमुज आर्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे विज्ञापनों का शिकार होने से बचने की अपील की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav