ओडिशा की चिल्का झील में इस र्सिदयों में आए 10.93 लाख प्रवासी पक्षी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Jan 2023 02:01 PM
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा की प्रसिद्ध चिल्का झील में इस वर्ष सर्दी के मौमस में 10.93 लाख प्रवासी पक्षी आए ,जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक हैं। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। बुधवार को हुई गणना के अनुसार इस वर्ष झील में कुल 11,31,929 पक्षी आए,जिनमें से 10.93 लाख प्रवासी पक्षी हैं। इस हिसाब से पिछले वर्ष के मुकाबले कम से कम 57,000 पक्षी इस वर्ष अधिक आए।

गणना के दौरान पक्षियों की कुल 184 प्रजातियां पाई गईं। प्रवासी पक्षियों के अलावा सर्वेक्षण में झील में 38,880 स्थानीय पक्षी देखे गए। झील में नलबाना पक्षी अभयारण्य में गणनाकारों को कुल 3,42,897 पक्षी मिले। कुल 134 लोगों को गणना के काम में लगाया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि झील को 21 हिस्सों में बांटा गया था। दो इकाइयां सड़क मार्ग से और 19 नौका से गईं। प्रत्येक इकाई का प्रमुख एक पक्षी विशेषज्ञ था इसमें तीन से पांच सदस्य और एक स्थानीय गाइड था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav