‘भारत जोड़ो यात्रा’ करनाल पहुंची, विजेंदर सिंह, कांग्रेस नेताओं ने की पदयात्रा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 07 Jan 2023 12:15 PM
ऑडियो सुनें

करनाल: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर ंिसह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र ंिसह हुड्डा तथा रणदीप ंिसह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया।

यह यात्रा यहां इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया था। गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में एक रैली को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की।

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav