कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में प्रशांत किशोर ने 2024 की चुनावी रणनीति पेश की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 04:33 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में प्रशांत किशोर ने 2024 की चुनावी रणनीति पेश की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका पेश किया. पार्टी उनकी ओर से पेश की गई योजना पर विचार करने के लिए नेताओं का एक छोटा समूह बनाएगी, जो एक सप्ताह के भीतर सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. कांग्रेस नेताओं के साथ प्रशांत किशोर की बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा,

‘‘प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी. जो योजना उन्होंने सामने रखी है, उस पर पार्टी का एक समूह विचार करेगा और एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. इसके बाद इस पर अंतिम फैसला होगा.’’ बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ अन्य नेता शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news