‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री मैसी विलियम्स भारत यात्रा पर, कहा: मुंबई को देखकर हैरान रह गई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 08:26 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में आर्या स्टार्क का किरदार निभाने वाली मैसी विलियम्स पेशेवर यात्रा के तहत भारत आई हैं. विलियम्स (25) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को अपनी मुंबई यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने एक छोटे वीडियो में कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि वह मुंबई में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी मुंबई पहुंची हूं और मैं हैरान रह गई हूं.’’ इस वीडियो में विलियम्स ने अपने प्रशंसकों को अपने होटल का कमरा भी दिखाया, जो फूलों से सजा एवं उपहारों से भरा है.

विलियम्स ने एचबीओ की सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में आर्या स्टार्क की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने जब इस सीरीज में काम करना आरंभ किया था, वह उस समय मात्र 12 साल की थीं. वह फैशन ब्रांड ‘डिओर्स फॉल 23’ के बृहस्पतिवार को होने वाले शो के लिए भारत आई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu