राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से प्रभु राम के उच्च आदर्शों का अनुकरण करने एवं एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को सर्मिपत करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को सर्मिपत करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button