बालोद: खड़ी ट्रक से टकराई तेजरफ्तार कार, दो की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 12:57 PM
बालोद: खड़ी ट्रक से टकराई तेजरफ्तार कार, दो की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक…
ऑडियो सुनें

बालोद: शादी कार्यक्रम से वापस लौट रही तेजरफ्तार कार खड़ी ट्रक से टकराई दो लोगों की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया. पुरूर थाना क्षेत्र के मरकटोला घाट के पास हुई घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस.

जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के लखनपुरी से शादी कार्यक्रम अटेंड कर रायपुर वापस जा रहे थे. सिख परिवार तभी अचानक इनकी तेज रफ्तार गाड़ी खड़ी ट्रक से जा टकराई जिससे एक महिला और एक लड़के की मौत हो गई वही घटना में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है. जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav