छत्तीसगढ़ : पेड़ से उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई, नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े गए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 07:57 PM
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है. बिलासपुर जिले पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया,

” वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनीष खरे, शिवराज खरे और जानू भार्गव को शुक्रवार देर शाम तथा तथा भीम केसरवानी और 15 वर्षीय एक लड़के को आज सुबह पकड़ा.” उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित युवक महावीर सूर्यवंशी जिले के रतनपुर क्षेत्र का निवासी है. वह सीपत क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव में रहकर मजदूरी और चौकीदार का काम करता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  2. 2 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  3. 3 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
  4. 4 Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी
By www.navabharat.news