बालोद: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 06:49 PM
बालोद: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
ऑडियो सुनें

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग में बीती रात कार की टक्कर में छत्रपाल (21), गीतेश दर्रो (22) और चुनेश्वर (21) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि झुरहाटोला गांव निवासी युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर डौंडी गए थे, वापसी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस दल रवाना किया गया और शव तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया. रास्ते में दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि चालक घटनास्थल पर ही कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu