संसद सुरक्षा चूक: तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर ध्यान भटकाने के तरीके अपनाने का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 07:14 PM
संसद सुरक्षा चूक: तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर ध्यान भटकाने के तरीके अपनाने का आरोप लगाया

ऑडियो सुनें

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में सुरक्षा चूक को रोकने में केंद्रीय गृह मंत्रालय की विफलता को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने वाले तरीके इस्तेमाल कर रही है. तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने संवाददाताओं से कहा कि संसद में सामान्य दिनों में 300 सुरक्षार्किमयों के तैनात रहने के बजाय बुधवार को 176 सुरक्षाकर्मी ही उपस्थित रहने के विपक्ष के मुख्य सवाल पर ध्यान देने के बजाय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा का ध्यान गिरफ्तार लोगों, उनके गृह राज्यों और वे कथित रूप से किनके साथ संपर्क में थे, उस पर है.

उन्होंने कहा, ”शाह ने सांसदों की जान को जोखिम में डालने वाली इस नाकामी के लिए अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है. इसे ढकने के लिए भाजपा हर तरह के ध्यान भटकाने वाले तरीके अपना रही है और मामले में गिरफ्तार लोगों के ईद-गिर्द विमर्श गढ़ रही है. उस राज्य की सरकार या सत्तारूढ़ दल को घटना के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जहां एक आरोपी अतीत में रहा था या कभी गया था.” संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को तब सुरक्षा चूक की बड़ी घटना हुई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया.

भाजपा नेता और पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने घटना के मुख्य आरोपी ललित मोहन झा की तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की है जिसमें वह तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक के साथ नजर आता है. इस बारे में पूछे जाने पर शशि पांजा ने कहा, ”कई लोग विभिन्न आयोजनों में नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें जारी करते हैं. इससे क्या साबित होता है?” उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को सुरक्षा चूक में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता को लेकर इतना भरोसा है तो शाह या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन के पटल पर इस बारे में बयान देना चाहिए, नाकि उनके आईटी प्रकोष्ठ को झूठे विमर्श गढ़ने चाहिए.

वह मालवीय के ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट का उल्लेख कर रही थीं जिसमें उन्होंने लिखा, ”ममता बनर्जी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता तापस रॉय के साथ ललित झा के संबंधों पर चुप नहीं रह सकतीं.” इसी पोस्ट के साथ झा की तस्वीर साझा की गई जिसमें वह एक पूजा पंडाल में रॉय के साथ दिखाई देता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  2. 2 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  3. 3 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
  4. 4 Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी
By Yogesh Kumar Sahu