
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और आशा व्यक्त की कि हर कोई दया और करुणा की भावना को फिर से जागृत करेगा. उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है. मुर्मू ने कहा, “यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है. समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं.”
राष्ट्रपति ने कहा कि इस त्योहार पर “आइए दया और करुणा की भावना को फिर से जागृत करें” और अपने जीवन में यीशु मसीह की शिक्षाओं का पालन करें.” मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं समस्त देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं.”



