ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में दुबई से लाए जाएंगे चीते, शेर एवं अन्य जीव जंतु

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 02:34 PM
ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में दुबई से लाए जाएंगे चीते, शेर एवं अन्य जीव जंतु
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर के नंदनकानन प्राणी उद्यान (एनजेपी) में अगले माह दुबई से चीते का एक जोड़ा, छह शेर, ंिचपैंज़ी, लीमर अन्य जीव-जंतु और पक्षी लाए जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि इन जीव-जंतुओं को पशु विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से लाया जाएगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से इन जीव-जंतुओं और पक्षियों को लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में दुबई सफारी पार्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, एक नर और मादा चीते के बदले पांच मणिपुरी हिरण दिए जाएंगे, जिनमें दो नर और तीन मादा होंगे।

अधिकारी ने चार सफेद शेर (एक नर और तीन मादा), साथ ही दो अफ्रीकी शेर (एक नर और एक मादा) लाने की योजना की भी जानकारी दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav