अमेठी में सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 12:11 PM
ऑडियो सुनें

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के गौरीगंज नगर में सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक अमर ंिसह ने बताया कि दिवाकर द्विवेदी (38) एक कॉलेज में शिक्षक थे और अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav