बंगाल के राज्यपाल ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की, रामायण यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 09:16 PM
बंगाल के राज्यपाल ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की, रामायण यात्रा को दिखाई हरी झंडी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मध्य कोलकाता में स्थित एक राम मंदिर में पूजा करने के बाद एक ‘रामायण यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा, ”राज्यपाल ने सेंट्रल एवेन्यू में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर ‘रामायण यात्रा/र्सिकट को हरी झंडी दिखाई.” बोस ने रविवार को राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि अयोध्या में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शांतिपूर्ण, खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण अवसर बने, जिसमें शांति और एकता का समावेश हो. उन्होंने लोगों से सहिष्णु बने रहने और किसी भी दुष्प्रचार पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया.

राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बोस ने कहा, ”इस विशेष दिन पर, जब हम अपनी महान विरासत और संस्कृति के साथ मजबूत जुड़ाव के माध्यम से अपनी राष्ट्रीयता के मूल तत्व को पुन: परिभाषित कर रहे हैं, आइए, हम एक बार फिर अपनी मातृभूमि की महिमा और महानता को साझा करने का संकल्प लें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu