झामुमो ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना; नए CM के तौर पर चंपई का नाम प्रस्तावित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 09:57 PM
ऑडियो सुनें

रांची. झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को बुधवार को राज्य में सत्तारूढ. गठबंधन द्वारा सर्वसम्मति से झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया. सत्तारूढ. गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया. झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है, हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है.

चंपई ने अलग राज्य के रूप में झारखंड के गठन के लिए आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी की अटकलों के बीच हेमंत सोरेन के पद छोड़ने के बाद चंपई को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया.
चंपई सोरेन 1991 से तीन दशक से अधिक समय तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और उन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का वफादार माना जाता है. नवंबर 1956 में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोरा गांव में जन्मे चंपई सोरेन मैट्रिक पास हैं और सात बच्चों के पिता हैं. वह एक किसान के बेटे हैं और उनका हेमंत सोरेन परिवार से कोई संबंध नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu