पश्चिम बंगाल के ‘बकाया’ को लेकर ममता बनर्जी रातभर केंद्र के खिलाफ धरनास्थल पर रहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM
पश्चिम बंगाल के ‘बकाया’ को लेकर ममता बनर्जी रातभर केंद्र के खिलाफ धरनास्थल पर रहीं
ऑडियो सुनें

कोलकाता: विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना ठंड के बीच रात भर जारी रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार सुबह टहलने भी गईं।

बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकात के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रर्दशन शुरु किया था। बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर ही रुके थे।

सुबह वह पास के रेड रोड पर टहलने गईं और एक बास्केटबॉल मैदान का भी दौरा किया। टीएमसी के एक नेता ने बताया, “इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था इस दौरान बनर्जी अपने सुरक्षार्किमयों के साथ सुबह की सैर के लिए निकलीं थी। इस बीच एक बास्केटबॉल मैदान में कुछ खिलाड़ियों को देखकर वह रुक गईं और उनसे बात की।

उन्होंने खेल और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली गेंद के बारे में भी जानकारी ली।” ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर राज्य की मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। धरना रविवार तक जारी रहेगा, सोमवार से राज्य का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav