बच्चे के हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Oct 2025 03:06 PM
बच्चे के हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई
ऑडियो सुनें

बीड: महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली उत्सव के दौरान हाथ में पटाखा फटने से छह साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई। उसका इलाज कर रहे चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब शहर की नागोबा गली का रहने वाला बच्चा पटाखा जला रहा था।

बाईं आंख में गंभीर चोट के बाद बच्चे को पहले बीड के सिविल अस्पताल ले जाया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा, “विस्फोट के कारण बच्चे का कॉर्निया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital