इडुक्की (केरल), 27 सितंबर (भाषा) केरल के इडुक्की जिले के चिन्नाकनाल में जब जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक बिना किसी उकसावे के हमला करने आया, तो साजी के पास एक पेड़ पर चढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.
युवक ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जंगली हाथियों के झुंड द्वारा उसे घेर लेने के चलते उसे डेढ़ घंटे तक एक पेड़ पर शरण लेनी पड़ेगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उक्त युवक को पेड़ पर बैठे और पास में हाथियों को देखा जा सकता है.
साजी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह पहाड़ी की चोटी पर जा रहा था. युवक ने कहा कि उसने स्थानीय लोगों का ध्यान आर्किषत करने के लिए आवाज लगायी और पेड़ पर बैठे हुए मदद मांगी. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ हाथी अचानक मेरे रास्ते में आ गए. मैंने ज्यादा नहीं सोचा और पेड़ पर चढ़ गया … मुझे अगले डेढ़ घंटे तक वहीं बैठना पड़ा.’’ एक वन अधिकारी ने कहा कि चेतावनी दिए जाने के बावजूद, युवक हाथियों को देखने के लिए उस क्षेत्र में चला गया जहां हाथियों के झुंड घूम रहे थे. उन्होंने कहा कि चूंकि एक हाथी पेड़ के पास ही था, वह नीचे नहीं उतर सका और उसे कुछ समय तक पेड़ के ऊपर ही इंतजार करना पड़ा जब तक कि अधिकारियों ने आकर उसे वहां से खदेड़ नहीं दिया.
***
केरल में जंगली हाथियों के झुंड से बचने को पेड़ के ऊपर डेढ़ घंटे तक बैठा रहा युवक
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Sep 2022 08:03 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कर्मचारी चयन आयोग: चयन पोस्ट परीक्षा की कुंजी जारी, 12 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति
- 2 ईडी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में ओडिशा, बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की
- 3 सीएम योगी का बड़ा एलान: अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जायेगा जेवर एयरपोर्ट…
- 4 रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में शामिल हुए जडेजा, कप्तानी बरकरार रखेंगे उनादकट…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu