आकाश चोपड़ा ने पंत के वापसी करने की उम्मीद जताई

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 20 May 2025 01:52 PM
आकाश चोपड़ा ने पंत के वापसी करने की उम्मीद जताई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ??है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में ‘बुरे सपने’ जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है।

पंत भारत की टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा आईपीएल सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में केवल 135 रन बनाए।

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद सुपरजाइंट्स की टीम प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो गई।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है। हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था। अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हुआ। उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही। यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?’’ चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है। यह एक बुरा सपना रहा है। बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंतत? जाग जाते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital