श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज होगा नार्को टेस्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Dec 2022 10:27 AM
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज होगा नार्को टेस्ट…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट होना है. दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है. जहां उसका नार्को टेस्ट किया जाएगा. आफताब पर पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान हुए हमले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

अंबेडकर अस्पताल के बाहर भी बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. आफताब का पहले मेडिकल होगा. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे से आफताब का नार्को टेस्ट शुरू होगा. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है. हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है. आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद से नॉर्मल व्यवहार कर रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट में भी आफताब ने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की.

आफताब पर 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी. दोनों मुंबई के रहने वाले थे. यहां वसई में दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. बाद में दोनों ने दिल्ली रहने का फैसला किया. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा. वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav