अखिलेश की मानसून पेशकश ”100 लाओ और सरकार बनाओ”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 09:12 PM
अखिलेश की मानसून पेशकश ”100 लाओ और सरकार बनाओ”
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा है ” मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ.” सपा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है. अखिलेश के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी. मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा ”2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे.” मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu