अमेजन पूर्वोत्तर में धार्मिक धर्मांतरण का वित्त पोषण करता है : आर्गेनाइजर पत्रिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Nov 2022 06:22 PM
अमेजन पूर्वोत्तर में धार्मिक धर्मांतरण का वित्त पोषण करता है : आर्गेनाइजर पत्रिका
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध साप्ताहिक पत्रिका ‘आर्गेनाइजर’ ने अमेरिकी ई-कामर्स कंपनी अमेजन पर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में ईसाई धर्मांतरण तंत्र का वित्त पोषण करने और संदिग्ध धन शोधन में शामिल होने का आरोप लगाया है.
‘आर्गेनाइजर’ के ताजा अंक के मुख्य आलेख में कहा गया है कि, ‘‘ ई कामर्स कंपनी अमेजन अमेरिकी बैपटिस्ट चर्च (एबीएम) संचालित ईसाई धर्मांतरण तंत्र का वित्त पोषण कर रहा है . बहुराष्ट्रीय कंपनियों और एबीएम द्वारा भारत में मिशनरी धर्मांतरण मिशन के वित्त पोषण के लिये धन शोधन गिरोह चलाने की भी संभावना है.’’ ‘

अमेंिजग क्रास कनेक्शन’ शीर्षक से आलेख में कहा गया है कि अरूणाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय मंच ने आरोप लगाया है कि अमेजन द्वारा अपने फाउंडेशन आमेजन स्माइल के माध्यम से एबीएम के शीर्ष संगठन आल इंडिया मिशन (एआईएम) का लगातार वित्त पोषण किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि अमेजन, आल इंडिया मिशन के धर्मांतरण कार्यों का वित्त पोषण प्रत्येक भारतीय द्वारा उसकी खरीद पर धन दान करके किया जा रहा है .

पत्रिका ने आरोप लगाया कि एआईएम ने खुले तौर पर अपनी वेबसाइट पर यह दावा किया है कि उसने भारत के पूर्वोत्तर भाग में 25 हजार लोगों को ईसाई के रूप में धर्मातरण कराया. पत्रिका के हिन्दी संस्करण पांचजन्य ने पिछले वर्ष अक्टूबर में आरोप लगाया था कि कंपनी ने सरकारी नीतियों अपने अनुरूप करवाने के लिये करोड़ों रूपये की रिश्वत दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu