अमेरिका: पेन्सिलवेनिया के एक घर में विस्फोट, चार लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 May 2022 02:31 PM
अमेरिका: पेन्सिलवेनिया के एक घर में विस्फोट, चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

पोट्सटॉउन. अमेरिका के पेन्सिलवेनिया प्रांत के पोट्सटॉउन में एक घर में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘डब्ल्यूपीवीआई-टीवी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोट्सटाउन बरो के प्रबंधक जस्टिन केलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि यह विस्फोट बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद फिलाडेल्फिया से करीब 64 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित पोट्सटाउन के एक घर में हुआ।

केलर के अनुसार, दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह विस्फोट किस कारण से हुआ, इसके बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अभी तक विस्फोट में मारे गए या घायल हुए लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav