प्रशंसकों का अभिवादन करने नाती अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 09:29 PM
प्रशंसकों का अभिवादन करने नाती अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अमिताभ बच्चन इस बार रविवार को अपने बंगले के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करने अपने नाती अगस्त्य नंदा को साथ लेकर पहुंचे. अगस्त्य नंदा ने फिल्म ‘द आर्चीज.’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अपने जुहू स्थिति बंगले जलसा के बाहर रविवार को अपने प्रशंसकों के साथ भेंट की कुछ तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में बिग बी अपने नाती अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं.

बच्चन (81) ने लिखा, ” मूल से अधिक ब्याज प्यारा होता है… विरासत जीवित रहती है… पिता से पुत्र, पुत्र से पुत्र और फिर नाती-पोते… ” बच्चन ने अपने पिता एवं प्रसिद्ध हिंदी कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन और मां एवं सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन को भी याद किया.
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब उनकी याद न आए…हर नाकामी और कामयाबी में .. बाबू जी और मां की हमेशा याद आती है….

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, ‘द आर्चीज.’ काल्पनिक शहर रिवरडेल पर आधारित इसी नाम की अमेरिकी कॉमिक श्रृंखला का भारतीय रूपांतरण है. फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ,श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के अलावा मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और अदिति सहगल भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu