मुंबई. फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने विशाल भारद्वाज की र्चिचत फिल्मों ‘‘ओमकारा’’ और ‘‘देसी बॉयज’’ का सीक्वेल बनाने के लिए इरोस इंटरटेनमेंट व फिल्म निर्माता पराग सांघवी से हाथ मिलाया है. साल 2006 में आई ‘‘ओमकारा’’ शेक्सपियर के नाटक ‘‘ओथेलो’’ पर आधारित ंिहदी फिल्म थी जबकि ‘देसी बॉयजÞ’’ (2011) में आर्थिक मंदी के कारण अपनी नौकरी गंवाने वाले दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो बाद में पुरुष अंगरक्षक के तौर पर काम शुरू करते हैं.
‘आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स’ के पंडित ने कहा कि इन दोनों फिल्मों पर दोबारा काम करने और इन्हें नयी पीढ़ी के सामने पेश करने का यह सही समय है. निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘अलग-अलग कारणों से इन फिल्मों के चाहने वालों की बड़ी तादाद है और ऐसा लगता है कि इन हिट फिल्मों को फिर से दिखाने और इनकी कहानियों को नयी पीढ़ी के दर्शकों के सामने पेश करने का यह सही समय है.’’ इरोस मोशन पिक्चर्स के अध्यक्ष सुनील लुल्ला ने कहा कि वे पंडित के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हम अक्सर सोचते हैं कि हमारे पसंदीदा सिनेमाई पात्रों के साथ क्या हुआ होगा और क्या उनकी यात्रा उन्हें आश्चर्यजनक दिशाओं में ले गई. ये फिल्में ऐसे कई सवालों का जवाब देंगी.’’ ‘ओमकारा’ में जहां अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था तो ‘देसी बॉयज’ में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण व चित्रांदगा सिंह अभिनय करते नजर आए थे.