आंध्र प्रदेश ने लगातार चौथे वर्ष ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार जीता

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 13 Dec 2025 05:55 PM
आंध्र प्रदेश ने लगातार चौथे वर्ष ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार जीता
ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश ने ऊर्जा संरक्षण और दक्षता के क्षेत्र में निरंतर और प्रगतिशील सुधार के लिए लगातार चौथे वर्ष राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारझ्र2025 हासिल किया है। मुख्य सचिव के विजय आनंद ने कहा कि दक्षिणी राज्य ने भवन, उद्योग, नगर निकाय, कृषि, डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियां) और परिवहन क्षेत्रों में अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारझ्र2025 के समूह-दो वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीता है।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, ”आंध्र प्रदेश ने लगातार चौथे वर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार जीतकर ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय नेतृत्व को पुष्ट किया है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन को यह पुरस्कार देंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital