आंध्र प्रदेश: तेदपा कार्यकर्ता पर हमले की कोशिश के आरोप में वाईएसआरसीपी नेता हिरासत में

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 01:21 PM
आंध्र प्रदेश: तेदपा कार्यकर्ता पर हमले की कोशिश के आरोप में वाईएसआरसीपी नेता हिरासत में
ऑडियो सुनें

गुंटूर: आंध्र प्रदेश में तेदेपा कार्यकर्ता सी. किरण कुमार पर हमला करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता के. गोरंतला माधव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किरण कुमार को वाई. एस. भारती रेड्डी के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कुमार को जेल में स्थानांतरित किए जाते समय माधव ने पार्टी नेता भारती रेड्डी के खिलाफ कुमार की टिप्पणी को लेकर उन पर कथित रूप से हमला करने का प्रयास किया।

गुंटूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. सतीश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम माधव के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे और शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।’’ भारती रेड्डी पर टिप्पणी के माध्यम से विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने की कोशिश के आरोप में कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुमार आदतन अपराधी है और उसे शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital