जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को कुछ सैन्य कर्मियों ने जलती स्कूल बस से 36 बच्चों और चार शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. खमरिया थाने के प्रभारी हरदयाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आसपास मौजूद सेना के कुछ जवानों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी 36 विद्यार्थी और चार शिक्षक जलती हुई बस से सुरक्षित उतर जाएं. उन्होंने कहा कि यह स्कूल पिकनिक के लिए डुमना नेचर पार्क जा रहा थी. सिंह ने बताया, “आग शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी थी. बच्चे पाटन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बेनाकी गांव के एकीकृत माध्यमिक स्कूल के हैं.”
मध्य प्रदेश: सेना के जवानों ने जलती बस से 36 विद्यार्थियों व चार शिक्षकों को सुरक्षित निकाला
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 09:50 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 IND vs NZ T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
- 2 जवारे विसर्जन के जुलूस में टूटीं मधुमक्खियां, अफरा-तफरी के बीच 15 लोग घायल…
- 3 Skin Problem: शरीर पर खुजली और लाल निशान कहीं फंगल इन्फेक्शन के संकेत तो नहीं? कैसे करें बचाव
- 4 रास गरबा : 1,300 करोड़ का 900 किलो सोना पहनकर 15,000 से ज्यादा महिलाओं ने किया रास गरबा..देखिए वीडियो
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu