एशियाई चैंपियनशिप: जेरेमी ने स्नैच में रजत पदक जीता, क्लीन एवं जर्क में रहे नाकाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 May 2023 08:06 PM
एशियाई चैंपियनशिप: जेरेमी ने स्नैच में रजत पदक जीता, क्लीन एवं जर्क में रहे नाकाम
ऑडियो सुनें

जिन्जू (कोरिया). भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को यहां एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग के स्नैच में रजत पदक जीता, लेकिन क्लीन एवं जर्क में वह तीनों प्रयासों में नाकाम रहे जिससे कुल योग में जगह नहीं बना सके.. राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में भाग ले रहे जेरेमी 12 भारोत्तोलकों के बीच अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपनी स्पर्धा पूरी नहीं कर पाए. उनका यह भार वर्ग हालांकि ओलंपिक का हिस्सा नहीं है..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu