Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 30 Sep 2026 02:21 PM
Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो

ऑडियो सुनें

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसके दो खिलाड़ियों संजू देवी और अनिमेष कुजूर ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्क पदक भारत को दिलाया।

भारतीय धावकों की टीम ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया। इस टीम में धावक गुरिंदरवीर सिंह जी, अनिमेष कुजूर जी, स्नेहा जी और हरिता शामिल थी।

भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने जर्मनी के वेट्जलार में आयोजित फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स मीट में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी कर इतिहास रच दिया था।

जानते चलें कि अनिमेष कुजूर ने 2021 में एथलेटिक्स की शुरुआत की. सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पहले फुटबॉल खेला करते थे. कोविड काल के दौरान उनके माता-पिता उन्हें बाहर जाकर दौड़ने और खेलने की अनुमति दी. उन्होंने कहा, ”कोविड खत्म होने के बाद मेरे फुटबॉल खेलने वाले दोस्तों ने कहा कि स्टेट मीट होने वाली है, उसमें हिस्सा लो, फिर मैंने भाग लिया. मुझे यह भी नहीं पता था कि वहां से नेशनल के लिए चयन होगा. वहीं से मेरा चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ और आज मैं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं.”

लोगों ने कहा नहीं कर पाओगे, मैंने कहा करके दिखाऊंगा
अनिमेष ने बताया कि जब उन्होंने एथलेटिक्स में कदम रखा तो कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ”लोग कहते थे कि यह नया फील्ड है, तुम कर पाओगे या नहीं. मैंने हमेशा यही कहा कि जिस काम में उतरता हूं, उसे पूरा करके दिखाता हूं.”

पिता की सीख बनी सफलता की ताकत
अनिमेष ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, ”पापा हमेशा कहते थे कि अगर किसी फील्ड में जा रहे हो तो पीछे मुड़कर मत देखना. सोचते सभी हैं, लेकिन करके बहुत कम लोग दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि हम हर तरह की सुविधा देंगे, पूरा सपोर्ट करेंगे, लेकिन तुम्हें मेहनत करनी होगी और दुनिया को दिखाना होगा कि भारतीय भी तेज दौड़ सकते हैं.” आज पूरे छत्तीसगढ़ को अनिमेष कुजूर को गर्व है।

संजू देवी ने दिलाया भारत को स्वर्णपदक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली सुश्री संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ की बेटी सुश्री संजू देवी ने मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय भेंट की। संजू देवी की शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें बधाई देते हुए ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “संजू देवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य है। सुशासन सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Navabharat News Group