Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 30 Sep 2026 01:42 PM
Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स

ऑडियो सुनें

दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान के अचानक रास्ता बदल लेने से सनसनी फैल गई। इजरायली एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया। मगर बाद में स्पष्ट हुआ कि दो पायलटों के बीच हुई बहस या झगड़े के कारण विमान का रास्ता बदला गया। विमान में सवार सभी 180 लोग सुरक्षित हैं।

‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक, फलॉय दुबई की फ्लाइट सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कर गई। दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान ने कुछ देर पहले सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय आपातकालीन संकेत भेजा और विमान ने अपना रास्ता बदलना शुरू कर दिया.
विमान ने पहले इमरजेंसी कोड 7700 और फिर हाईजैक कोड 7500 भेजा। इसके बाद सऊदी अरब के ऊपर से विमान वापस मुड़ा और नीचे उतरने लगा। अनहोना की आशंका के बीच इजरायल वायुसेना के फाइटर जेट्स भी तैयार होने लगे थे। इजरायल के लड़ाकू विमानों को फ्लाई दुबई के प्लेन के पास भेजा गया।

पहले माना जा रहा था कि ये मामला हाईजैकिंग का है लेकिन फिलहाल पता चला है कि दोनों पायलटों के बीच हुई बहस के बाद हालात बिगड़ गए थे. फ्लाइट डेटा का हवाला देते हुए इजरायली मीडिया ने बताया कि तेल अवीव जा रहे फलाई दुबई के एक पैसेंजर जेट ने सऊदी अरब के ऊपर से वापस मुड़ते समय इमरजेंसी घोषित कर दी। इसी बीच विमान के हाईजैक होने की खबर भी फैलने लगी तथा इजरायली एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया था जिसे फिर से खोल दिया गया है। फिलहाल विमान को एस्कॉर्ट करके सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद दोनों पायलटों से पूछताछ जारी है। सरकार इसे बेहद गंभीर मामला मान रही है और पायलटों पर कार्यवाही होना तय है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने तत्काल सुरक्षा बैठक बुलाई है।

 

By Navabharat News Group