‘मारपीट’ मामला : स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई दिल्ली पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 May 2024 07:12 PM
‘मारपीट’ मामला : स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई दिल्ली पुलिस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल को घटना के नाटकीय रूपांतरण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले दिन में, तीस हजारी अदालत में एक मजिस्ट्रेट के सामने मालीवाल का बयान दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या, महिला के खिलाफ आपराधिक बल के इस्तेमाल समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने केजरीवाल के सहायक बिभव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu