आतिशी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को शपथ लेंगे: आप

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 01:34 PM
आतिशी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को शपथ लेंगे: आप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ पार्टी ने शुरू में फैसला किया था कि सिर्फ आतिशी शपथ लेंगी लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया कि उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे।

अरंिवद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav